Hardoi News: दबंगों द्वारा बियर के ठेके पर सेल्समैन के साथ गाली गलौज एवं मारपीट, आरोपी गिरफ्तार। 

शराब के ठेके पर बोलेरो सवार दबंगों द्वारा सेल्समैन के साथ पैसे को लेनदेन को लेकर मारपीट एवं गाली गलौज किया गया ...

Mar 11, 2025 - 10:54
72 Views
Hardoi News: दबंगों द्वारा बियर के ठेके पर सेल्समैन के साथ गाली गलौज एवं मारपीट, आरोपी गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- अभिषेक त्रिवेदी अरवल

श्रीमऊ/अरवल। बाजार में बियर के ठेके पर दबंगों द्वारा की गई गाली गलौज एवं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 8 मार्च को श्रीमऊ गांव में स्थित शराब के ठेके पर बोलेरो सवार दबंगों द्वारा सेल्समैन के साथ पैसे को लेनदेन को लेकर मारपीट एवं गाली गलौज किया गया था।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर हरदोई पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया और अरवल पुलिस को निर्देशित किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 8 मार्च की रात्रि में श्री मऊ कस्बे में स्थित शराब के ठेके पर बियर खरीदने के दौरान हुए पैसे के लेनदेन पर सेल्समैन राजकुमार पुत्र पूरनलाल निवासी ग्राम भुसेहरा थाना हरपालपुर के साथ नितेश कुमार उर्फ गोलू पुत्र श्याम कुमार निवासी ग्राम बानामऊ थाना अरवल एवं 10 अज्ञात लोगों द्वारा गाली गलौज एवं मारपीट की गई। सेल्समेन द्वारा ठेके के अंदर दरवाजे में कुंडी लगाकर मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया गया। 

Also Read- Hardoi News: ज्ञानधारा की 7वीं वर्षगांठ पर होली मिलन समारोह का आयोजन, 2 नए उत्पाद लांच किये

वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हरकत में आई हरदोई पुलिस द्वारा घटना के संबंध में तुरंत थानाध्यक्ष अरवल को कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष अरवल दृगपाल सिंह गौर द्वारा घटना की जांच कर आरोपी एवं 10 अन्य अज्ञात युवकों के विरुद्ध मारपीट एवं गाली गलौज का मुकदमा दर्ज किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आरोपी नितेश कुमार को गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, साथी अन्य युवकों की तलाश भी की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow