Sitapur : कृषि बीज भंडार पर तैनात गोदाम प्रभारी की मनमानी कार्य शैली क्षेत्र बनी चर्चा का विषय
अगर जिला प्रशासन द्वारा इनका स्टाक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर बारीकी से निरीक्षण करा लिया जाय। तो सारी कलई खुद व खुद खुलकर सामने आ जाएगी। आपको
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो सीतापुर
मिश्रित- सीतापुर : विकासखंड मिश्रित परिसर में सहकारी कृषि बीज भंडार पर तैनात गोदाम प्रभारी महेंद्र कुमार वर्तमान समय अपनी मनमानी कार्य शैली को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। प्रदेश शासन की ओर से ब्लाक के क्षेत्रीय किसानों को निशुल्क वितरित करने के लिए आया कृषि बीज जिसमें मूंगफली , उड़द , तिल्ली आदि को चयनित ग्राम पंचायतो के किसानों को न देकर अपने रिश्तेदारों जान पहचान वाले चहेते लोगों को अधिक से अधिक गोदाम प्रभारी द्वारा वितरित किया गया है। सूत्रों के माने तो उनके ही आधार कार्ड लेकर हर दूसरे , तीसरे दिन मशीन पर कई कई बार अंगूठे लगवाकर वितरण रजिस्टर को कंप्लीट किया गया है।
अगर जिला प्रशासन द्वारा इनका स्टाक रजिस्टर और वितरण रजिस्टर बारीकी से निरीक्षण करा लिया जाय। तो सारी कलई खुद व खुद खुलकर सामने आ जाएगी। आपको बता दें कि यहां पर तैनात गोदाम प्रभारी महेंद्र कुमार इसी मिश्रित ब्लाक की ग्राम पंचायत नेवदिया के रहने वाले हैं। और इसी ब्लाक में शासनादेशों के विपरीत गोदाम प्रभारी के पद पर तैनात हैं। इनके पिता पूर्व ग्राम प्रधान हैं।
इस बार भी वह प्रधानी के चुनाव में भाग लेने की प्रक्रिया में जोर-शोर से लगे हुए हैं। जिससे गोदाम प्रभारी द्वारा अपने मतदाताओं को साधने के लिए सबसे अधिक निःशुल्क बीज ग्राम पंचायत नेवदिया के किसानों को वितरित किया जाना बताया जा रहा है। इस संबंध में कृषि जिलाधिकारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कभी-कभी अंगूठा वेरीफाई नहीं हो पता है। जिससे यह समस्या पोर्टल पर उत्पन्न हो रही है। शीघ्र सही करा दी जाएगी। अन्य शिकायतों की जांच कराकर गोदाम प्रभारी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
Also Click : Uttrakhand : जिला पंचायत हरसान में फर्जी वोट डालने को लेकर उमा जोशी ने किया जमकर हंगामा
What's Your Reaction?











