Deoband News: भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी- लखन पाल शर्मा

भगवान परशुराम जयंती के उपल्क्षय में त्यागी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि ....

Apr 28, 2025 - 11:50
48 Views
Deoband News: भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी- लखन पाल शर्मा

देवबंद। भगवान परशुराम जयंती के उपल्क्षय में त्यागी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी और धरती से पापियों का नाश किया।

रविवार को दिल्ली-देहरादून स्थित एक पैलेस में त्यागी जागरण मंच की ओर से आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने भगवान परशुराम और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सनातन के सच्चे योद्धा थे। उन्होंने सनातन धर्म के लिए काफी लड़ाई लड़ी। त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समिति के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि त्यागी ब्राह्मण समाज को भगवान परशुराम के नाम पर एक होना चाहिए। त्यागी भूमिहार समिति के जिलाध्यक्ष अजय त्यागी ने कहा कि ‌त्यागी ब्राह्मण समाज के लोगों को कुरीतियों को छोड़कर समाज के हित में कार्य करना चाहिए।

Also Read- Saharanpur News: जिलाधिकारी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में छात्राओं को किया जागरूक।

भाजपा नेता जितेंद्र त्यागी, विक्रांत वशिष्ठ, नीरज त्यागी, ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष रोहित कोशिक, अजय त्यागी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दो मिनट का मौन धाराण कर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। अध्यक्षता राजेंद्र दत्त त्यागी व संचालन पंकज त्यागी ने किया। इसमें कार्यक्रम संयोजक कमलकांत त्यागी, दीपक शर्मा, विकास त्यागी, पीयूष शर्मा, सुशील त्यागी, शुभम त्यागी आदि मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow