सम्भल से भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनावी ऐलान: 'बीजेपी की नींद हराम करेगा सम्भल'।

सम्भल दौरे पर पहुँचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वे चुनावी

Feb 20, 2026 - 16:56
299 Views
सम्भल से भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनावी ऐलान: 'बीजेपी की नींद हराम करेगा सम्भल'।
सम्भल से भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनावी ऐलान: 'बीजेपी की नींद हराम करेगा सम्भल'।

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल दौरे पर पहुँचे भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने चुनावी तैयारियों को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि वे चुनावी प्रचार के लिए सम्भल नहीं आए थे, बल्कि एक साथी के पेट्रोल पंप उद्घाटन के सिलसिले में आए थे, लेकिन ज़मीनी रिपोर्ट बेहद मज़बूत है। आने वाले पंचायत और विधानसभा चुनावों में सम्भल बीजेपी की नींद हराम करने वाला है। विनय रतन ने दावा किया कि तमाम सरकारी दबावों के बावजूद भीम आर्मी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी निडर होकर ज़मीन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की तैयारी बेहद मजबूत है।

AIMIM नेता इम्तियाज जलील के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए विनय रतन ने कट्टरवाद के हर रूप की आलोचना की। उन्होंने मोहन भागवत के बयानों का ज़िक्र करते हुए कहा कि देश में जातीय व्यवस्था इतनी मजबूत है कि एक ही बात अलग-अलग लोगों के कहने पर अलग प्रतिक्रिया होती है। उन्होंने “घर वापसी” जैसे बयानों को संविधान के आर्टिकल 25-26 के खिलाफ बताया और कहा कि वे डॉ. भीमराव आंबेडकर, अशफ़ाक़ उल्ला ख़ान, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद और भगत सिंह की विचारधारा पर चलते हैं। यूजीसी (UGC) को लेकर उन्होंने साफ कहा कि इसे हर हाल में लागू करना होगा। अगर सरकार पीछे हटी तो भीम आर्मी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी। चुनावी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि फैसला कमेटी लेगी, लेकिन अगर बीजेपी को हराना है तो बिना भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी के यह संभव नहीं। “अगर ज़रूरत पड़ी तो हम अकेले भी लड़ेंगे और 2027 में 100 से ज़्यादा सीटें पार करेंगे,” उन्होंने दावा किया। एस्टीम फाइल्स पर बोलते हुए विनय रतन ने इसे निंदनीय बताया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी और देश के प्रधानमंत्री को इस पर जवाब देना चाहिए।

Also Read- Lucknow: महिला सशक्तिकरण और गांवो का सर्वागीण विकास सर्वोच्च प्राथमिकता- केशव प्रसाद मौर्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow