सम्भल में गूंजा भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, विनय रतन सिंह का जोरदार स्वागत और संगठन को किया मजबूत करने का आह्वान। 

सम्भल में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के आगमन पर जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष

Apr 28, 2026 - 16:42
46 Views
सम्भल में गूंजा भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, विनय रतन सिंह का जोरदार स्वागत और संगठन को किया मजबूत करने का आह्वान। 
सम्भल में गूंजा भीम आर्मी का शक्ति प्रदर्शन, विनय रतन सिंह का जोरदार स्वागत और संगठन को किया मजबूत करने का आह्वान। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह के आगमन पर जबरदस्त उत्साह और जोश देखने को मिला। जिलाध्यक्ष शहजाद खां के आवास पर उनका भव्य स्वागत फूल-मालाओं और नारों के साथ किया गया। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने अपने नेता का गर्मजोशी से अभिनंदन कर माहौल को पूरी तरह उत्साहपूर्ण बना दिया।

स्वागत कार्यक्रम के बाद विनय रतन सिंह का काफिला ग्राम मोहम्मदपुर बाबई और कैथल गेट पहुंचा, जहां विशाल सभाओं का आयोजन किया गया। इन सभाओं में उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने, समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का संदेश दिया। इसके बाद मौलागढ़ में "लॉर्ड बुद्धा इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम" का उद्घाटन किया गया, जहां उन्होंने स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे और पूरे आयोजन में जोश और अनुशासन देखने को मिला। यात्रा का अगला पड़ाव ग्राम पतरोआ रहा, जहां सभा को संबोधित करते हुए विनय रतन सिंह ने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकता में है। उन्होंने सभी से संगठित रहने और सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अंत में बहजोई देहात पहुंचने पर उनका एक बार फिर जोरदार स्वागत हुआ। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरते हुए मिशन को आगे बढ़ाने की अपील की।

Also Read- नीलगिरी के जंगलों में 10 दिनों से धधक रही भीषण आग, 5000 एकड़ वन क्षेत्र हुआ खाक, वन्यजीवों पर मंडराया संकट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow