Bajpur: बाजपुर में भूमि विवाद पर बवाल: गगन कंबोज का विवादित बयान, CBI जांच की मांग। 

ग्राम सेमलपुरी के बुक्सा जनजाति भूमि प्रकरण में अतुल पांडे के बयान दर्ज कराने को लेकर काशीपुर के प्रमुख समाजसेवी गगन कंबोज

Apr 28, 2026 - 16:48
54 Views
Bajpur: बाजपुर में भूमि विवाद पर बवाल: गगन कंबोज का विवादित बयान, CBI जांच की मांग। 
बाजपुर में भूमि विवाद पर बवाल: गगन कंबोज का विवादित बयान, CBI जांच की मांग। 

ब्यूरो चीफ:आमिर हुसैन 

बाजपुर। ग्राम सेमलपुरी के बुक्सा जनजाति भूमि प्रकरण में अतुल पांडे के बयान दर्ज कराने को लेकर काशीपुर के प्रमुख समाजसेवी गगन कंबोज के नेतृत्व में एसडीम डॉ अमृता शर्मा के ऑफिस में पहुंचे जहां पर मौजूद नहीं थी।जिसको लेकर जमकर लोगों ने हंगामा किया।वहीं पर कुछ लोग सभा में संजय बंसल से भूमि पीड़ित लोग पहुंचे उन्होंने बताया संजय बंसल ने उनकी भूमि पर हथियारों के बल पर कब्जा कर रखा है उन्होंने अनुरोध किया गूलरभोज के नगर पालिका अध्यक्ष सतीश चुघ से हमारी भूमि भी वापस दिलाई जाए। काशीपुर के प्रमुख समाज  सेवी गगन कंबोज ने संबोधित करते हुए कहा अरविंद पांडे का टिकट कटने को लेकर षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा है कि गदरपुर विधायक अरविंद पांडे को हर तरह से फसाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है उनके दुश्मन ढूंढ ढूंढ कर ऐसे मुद्दे खड़े कर रहे हैं जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है। उन्होंने कहा है कि एक बार सभी भूमि प्रकरण वाले आ जाएं और अपनी सीबीआई जांच करवा ले उसके बाद दोषी पाए जाने पर अरविंद पांडे के परिवार को चौराहे पर सूली पर लटकवा दें। उन्होंने कहा है कि लोग अभी गंभीरता से नहीं ले रहे हैं तराई उजड़ने की कगार पर पहुंच चुका है 229 बी के 4 लाख आदेश हुए हैं। अगर यह भूमि खाली कराई गई तो समझ लो कि पूरा तराई बर्बाद हो जाएगा और भुखमरी कगार पर पहुंच जाएगा। यह कांटो भरा जाल बिछाया जा रहा है बड़ी ही साजिश के तहत लोगों को उजाड़ने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि टिकट काटना या ना काटना संगठन के हाथ में है पार्टी किसी एक विशेष व्यक्ति का अधिकार नहीं है जो कोई भी चाहे जो कुछ कर सकता है। उन्होंने कहा  यात्सवी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है कि इस राज्य पर विशेष ध्यान दिया जाए जो हो रहा है वह गलत हो रहा है इसको जल्द ही रोका जाए। उन्होंने कहा उधम सिंह नगर में बुक्सा जनजाति सहित अन्य सरकारी भूमि एवं अन्य लोगों द्वारा भूमि खरीदी गई है और कब्जा भी किया गया हो सकता है। अगर यह भूमि उन लोगों से निकलना शुरू कर दी गई तो समझ लो कि राज्य में भोचाल आ जाएगा। उन्होंने कहा जिनके घर खुद ही कांच के बने हो उन्हें कभी दूसरों के घरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।इस मौके पर खीम सिंह दानू,तेजेंद्र सिंह चीमा, जगदीश पांडे,सुरजीत सिंह,जयप्रकाश मित्तल,शशिप्रीत बबलू, विश्वजीत ,नमन कोरंगा प्रीतम सिंह,स्वरूप सिंह आदि थे।

Also Read- अरविंद केजरीवाल के इर्द-गिर्द भ्रष्ट समूह का प्रभाव: सिद्धांतों से भटकाव बना पार्टी टूटने काकारण- पीयूष गोयल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow