Ballia : सच्चाई और सकारात्मक सोच से ही संभव है विवादों का निपटारा- प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी

न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इससे पहले जिला जज अनिल कुमार झा ने न्यायमूर्ति चौधरी का स्वागत किया और उनके द्वारा हिंदी भाषा में दिए गए 27,846 निर्णयों की प्रशंसा करते हु

By INA News Desk
May 13, 2026 - 00:24
27 Views
Ballia : सच्चाई और सकारात्मक सोच से ही संभव है विवादों का निपटारा- प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी
Ballia : सच्चाई और सकारात्मक सोच से ही संभव है विवादों का निपटारा- प्रशासनिक न्यायमूर्ति गौतम चौधरी

रिपोर्ट : एडवोकेट टी.एंन.यादव के / आसिफ हुसैन जैदी

बलिया के दीवानी न्यायालय प्रांगण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति डॉक्टर गौतम चौधरी ने किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि चाहे परिवार की समस्या हो या अदालतों में मुकदमों का बढ़ता बोझ, इन सबका मुख्य कारण नैतिक मूल्यों में कमी और अनुशासनहीनता है। उन्होंने मुकदमों के बोझ को कम करने के लिए लोक अदालत को एक उत्सव की तरह बताया और कहा कि भावनाओं में बहने के बजाय सही और गलत को पहचान कर निर्णय लेना ही सबसे बेहतर तरीका है। उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि 98 प्रतिशत निर्णय हिंदी भाषा में आ रहे हैं, जो सबके लिए गर्व की बात है।

न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया। इससे पहले जिला जज अनिल कुमार झा ने न्यायमूर्ति चौधरी का स्वागत किया और उनके द्वारा हिंदी भाषा में दिए गए 27,846 निर्णयों की प्रशंसा करते हुए इसे एक विश्व कीर्तिमान बताया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक ओमकार सिंह और भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अश्वनी कुमार दुबे, चंद्र प्रकाश तिवारी और प्रियंका ने किया। इस दौरान विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया और लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक विवादों को आपसी सहमति से सुलझाने पर जोर दिया।

You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow