Lucknow : लखनऊ लोक अदालत में करीब 2.95 लाख मामलों का समाधान, 29 करोड़ रुपये से अधिक की हुई वसूली
कार्यक्रम में अपर जिला जज हुसैन अहमद अंसारी, नोडल अधिकारी प्रकाश तिवारी, सचिव कुँवर निवेश सिंह कुशवाहा और अपर जिलाधिकारी राज बहादुर सहित बैंक अधिकारी, वकील और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कोर्ट परिसर में लोगों की सुविधा के
लखनऊ में आम जनता को जल्द और सुलभ न्याय दिलाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। पुराने उच्च न्यायालय के मध्यस्थता केंद्र में जनपद न्यायाधीश मलखान सिंह ने दीप जलाकर और मां सरस्वती की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
इस लोक अदालत में जिले की अदालतों, तहसीलों और कलेक्ट्रेट सहित विभिन्न संस्थानों ने मिलकर काम किया। पूरे आयोजन के दौरान करीब 2 लाख 95 हजार 708 मामलों का निपटारा किया गया और कुल 29 करोड़ 6 लाख 26 हजार 599 रुपये की राशि वसूल की गई।
कार्यक्रम में अपर जिला जज हुसैन अहमद अंसारी, नोडल अधिकारी प्रकाश तिवारी, सचिव कुँवर निवेश सिंह कुशवाहा और अपर जिलाधिकारी राज बहादुर सहित बैंक अधिकारी, वकील और कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कोर्ट परिसर में लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य शिविर और आयुष्मान योजना के कैंप लगाए गए। साथ ही जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई चीजों और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जनपद न्यायाधीश ने अधिक से अधिक मामलों को आपसी बातचीत और समझौते से सुलझाने पर जोर दिया।
अदालतों में लंबित 51 हजार 677 मुकदमों को हल कर 18 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली हुई। इनमें चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना, व्यापारिक विवाद और पारिवारिक मामले शामिल रहे। वहीं, प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व, स्वास्थ्य और बैंक रिकवरी से जुड़े 2 लाख 44 हजार से ज्यादा मामलों का निपटारा किया गया, जिनसे करीब 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। यह आयोजन न्याय व्यवस्था को सरल बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि रहा।
Also Click : Ballia : शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर उग्र हुआ प्रदर्शन, आबकारी अधिकारी का पुतला फूंका
What's Your Reaction?


