Lucknow : ऊर्जा मंत्री के निरीक्षण के बाद जेई निलंबित, उपखंड अधिकारी को कारण बताओ नोटिस
मामले की गंभीरता देखते हुए उपखंड अधिकारी सौरभ तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग जनसेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। लापरवाही किसी
लखनऊ में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा ने जौनपुर जिले के मडियाहूं विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अवर अभियंता अनुपस्थित पाए गए और कार्यालय में कई अनियमितताएं मिलीं। अभिलेख और लॉगशीट ठीक से नहीं भरे गए थे। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता अनिल पाठक ने अवर अभियंता शहजाद अली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
मामले की गंभीरता देखते हुए उपखंड अधिकारी सौरभ तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विद्युत विभाग जनसेवा से जुड़ा महत्वपूर्ण विभाग है। लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारी से काम करने की हिदायत दी गई। आने वाली गर्मी को देखते हुए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। मंत्री ने चेतावनी दी कि भविष्य में भी लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी।
What's Your Reaction?









