Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया

मुख्यमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों से बात करने और फसलों

By INA News Desk
Mar 15, 2026 - 23:47
49 Views
Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया
Lucknow : उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा में विवादित प्रश्न पर मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया

उत्तर प्रदेश पुलिस उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में एक विवादित सवाल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाया। मुख्यमंत्री ने सभी भर्ती बोर्ड के चेयरपर्सन को निर्देश दिए कि किसी व्यक्ति, जाति, पंथ या संप्रदाय की आस्था और मर्यादा से जुड़े विषय में अमर्यादित टिप्पणी न हो। ऐसी कोई टिप्पणी किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले का संज्ञान लेते हुए सभी पेपर सेटर्स को निर्देशित किया जाए और हैबिचुअल ऑफेंडर्स को तत्काल प्रतिबंधित किया जाए। यह विषय पेपर सेटर्स के एमओयू का हिस्सा भी बने।

मुख्यमंत्री ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों और अधिकारियों को फील्ड में जाकर किसानों से बात करने और फसलों के नुकसान का तत्काल आकलन करने के निर्देश दिए। राहत आयुक्त को फील्ड अधिकारियों से सीधा समन्वय रखने और क्षति का आकलन प्राप्त कर समय पर मुआवजे के वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

Also Click : भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने बचपन की दोस्त वंशिका से रचाई शादी, क्रिकेटर्स की मौजूदगी में लिए सात फेरे, 17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow