हरदोई। जिलाधिकारी को मिला सामान्य प्रेक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र।

By INA News Desk
Jun 11, 2024 - 16:20
112 Views
हरदोई। जिलाधिकारी को मिला सामान्य प्रेक्षक की ओर से प्रशस्ति पत्र।
Advertisement
Advertisement

हरदोई। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत अच्छी व्यवस्थाओं हेतु हरदोई लोक सभा के सामान्य प्रेक्षक एम0 सुन्देश बाबू की ओर से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया है। 

प्रशस्ति पत्र में सामान्य प्रेक्षक ने कहा है कि जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया का कार्य सुव्यवस्थित, शान्ति पूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्विन्न तरीके से सम्पन्न हुआ।

आज सामान्य प्रेक्षक की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र को अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी  प्रियंका सिंह द्वारा जिला निर्वाचन अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह को भेंट किया गया।

इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डा0 नन्द किशोर, जिला कृषि अधिकारी उमेश साहू, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डा0 राम प्रकाश वर्मा व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement