हरदोई। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषकों को जागरूक किया जाये:- जिलाधिकारी

Jun 11, 2024 - 16:25
60 Views
हरदोई। उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषकों को जागरूक किया जाये:- जिलाधिकारी

हरदोई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में 12 जून को लखनऊ में आयोजित होने वाली खरीफ गोष्ठी के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में खरीफ कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए कृषकों को जागरूक किया जाये।

राज्य स्तरीय व मण्डल स्तरीय गोष्ठी में प्राप्त जानकारी को किसानों को साझा किया जाये। राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर अच्छी किस्मो का बीज वितरित किया जाये। बीजों की पर्याप्त उपलब्धता रखी जाये। उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

लक्ष्य के अनुरूप किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जाएं। सिंचाई के लिए बन्द पड़े नलकूपों को ठीक कराया जाये। पराली जलाने की घटनाओ को रोकने के लिए किसानों को जागरूक किया जाये। पराली प्रबंधन के लिए एक कार्ययोजना बना ली जाये।

खरीफ फसलों को प्रोत्साहित करने के लिए कार्ययोजना बनाकर कार्य किया जाये। इस अवसर पर उपनिदेशक कृषि व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow