Bahraich : खेलो इंडिया प्रतियोगिता में बेटियों का दम, हैंडबॉल और वॉलीबॉल में खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
कार्यक्रम की शुरुआत और पुरस्कार वितरण के दौरान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा और सचिव मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की
बहराइच के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में महिला खिलाड़ियों के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 'अस्मिता खेलो इंडिया' के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में हैंडबॉल और वॉलीबॉल की प्रतियोगिताओं में लड़कियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। दोनों खेलों में 6-6 टीमों ने अपनी खेल कुशलता का परिचय दिया। हैंडबॉल के फाइनल मुकाबले में सरस्वती विद्या मंदिर माधवपुरी की टीम ने बाल शिक्षा निकेतन गर्ल्स इंटर कॉलेज को 1-0 से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं, वॉलीबॉल के कड़े मुकाबले में पायनियर पब्लिक स्कूल ने सरस्वती विद्या मंदिर को 25-15 से हराकर जीत हासिल की।
कार्यक्रम की शुरुआत और पुरस्कार वितरण के दौरान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनीष मल्होत्रा और सचिव मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। क्रीड़ाधिकारी आनंद कुमार श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बेटियों को अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है। खेल के अंत में मुख्य अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया और उनके बेहतर भविष्य की कामना की। मैदान पर मौजूद दर्शकों ने भी खिलाड़ियों के आत्मविश्वास की जमकर सराहना की।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









