Sitapur : महमूदाबाद में पत्रकारों की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती और सम्मान के लिए बनाई गई नई कार्यकारिणी
संगठन की नई टीम में संरक्षक के रूप में इरफान मंसूरी और संतोष पांडेय को चुना गया। अनुज कुमार जैन को अध्यक्ष, अब्दुल्ला खान व विपिन पांडेय को उपाध्यक्ष और रामनिवास गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अला
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के महमूदाबाद में रामकुंड चौराहा स्थित अनुज कुमार जैन के प्रतिष्ठान पर पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पत्रकारों के सामने आने वाली चुनौतियों, उनकी सुरक्षा और मान-सम्मान से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की आवाज को बुलंद करना और आपसी एकता को बढ़ावा देना था। इस दौरान यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट प्रेस यूनियन की महमूदाबाद इकाई का गठन किया गया, जिसमें सभी की सहमति से पदाधिकारियों को चुना गया।
संगठन की नई टीम में संरक्षक के रूप में इरफान मंसूरी और संतोष पांडेय को चुना गया। अनुज कुमार जैन को अध्यक्ष, अब्दुल्ला खान व विपिन पांडेय को उपाध्यक्ष और रामनिवास गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा गौरव पांडेय को संयुक्त सचिव, शमशेर अली अंसारी को कोषाध्यक्ष और राजेन्द्र प्रसाद को प्रचार मंत्री बनाया गया। कार्यकारिणी में आदित्य वर्मा, रोहित सोनी और रोहित मिश्र को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
नवनियुक्त अध्यक्ष अनुज कुमार जैन ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देना है। उन्होंने संकल्प लिया कि किसी भी पत्रकार साथी के साथ अन्याय होने पर पूरा संगठन एकजुट होकर संघर्ष करेगा। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि वे समाज की समस्याओं को उठाने के साथ-साथ अपने अधिकारों के लिए भी पूरी मजबूती से कार्य करेंगे।
Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की
What's Your Reaction?









