Sitapur : होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सीतापुर प्रशासन मुस्तैद, डीएम और एसपी ने केंद्रों पर पहुंचकर जांची तैयारियां

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पीने के साफ पानी, साफ-सफाई और बैठने की

By INA News Desk
Apr 23, 2026 - 21:22
52 Views
Sitapur : होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सीतापुर प्रशासन मुस्तैद, डीएम और एसपी ने केंद्रों पर पहुंचकर जांची तैयारियां
Sitapur : होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए सीतापुर प्रशासन मुस्तैद, डीएम और एसपी ने केंद्रों पर पहुंचकर जांची तैयारियां
Advertisement
Advertisement

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर में होमगार्ड पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने संयुक्त रूप से परीक्षा केंद्रों का दौरा कर वहां की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लाल इंटर कॉलेज और आरएमपी इंटर कॉलेज पहुंचकर सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा से पहले सभी जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, पीने के साफ पानी, साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। वहीं, पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने सुरक्षा व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखने और स्ट्रांग रूम की निगरानी बढ़ाने को कहा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन और व्यवस्थित ढंग से आयोजित करना है।

Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement