Sitapur : यूपी बोर्ड परीक्षा में सीतापुर के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, कशिश और शिखा ने प्रदेश में किया टॉप

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी सीतापुर का दबदबा कायम रहा। शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। उनके अलावा अनुष्का यादव ने पांचवां, जबकि मानसी पोर

Apr 23, 2026 - 21:19
 0  3
Sitapur : यूपी बोर्ड परीक्षा में सीतापुर के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, कशिश और शिखा ने प्रदेश में किया टॉप
Sitapur : यूपी बोर्ड परीक्षा में सीतापुर के मेधावियों का शानदार प्रदर्शन, कशिश और शिखा ने प्रदेश में किया टॉप

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

हाईस्कूल की परीक्षा में महमूदाबाद के बाबूराम सावित्री देवी इंटर कॉलेज की छात्रा कशिश वर्मा ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। इसी स्कूल की अर्पिता ने 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही आदिल खान ने चौथा, दिव्या वर्मा ने पांचवां, अनामिका मौर्या और अंकित कुमार ने सातवां स्थान हासिल किया है। नैतिक पांडेय, आरोही वर्मा, स्नेहा वर्मा, शगुन वर्मा, अंश, अंशिका और अनुरुद्ध वर्मा ने भी टॉप-10 सूची में जगह पाकर जिले का गौरव बढ़ाया है।

इंटरमीडिएट परीक्षा में भी सीतापुर का दबदबा कायम रहा। शिखा वर्मा ने 97.60 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी सफलता का परचम लहराया। उनके अलावा अनुष्का यादव ने पांचवां, जबकि मानसी पोरवाल और वैष्णवी ने प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल है। शिक्षकों और अभिभावकों ने बच्चों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सीतापुर के इस प्रदर्शन ने साबित कर दिया है कि जिला शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश भर में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow