Sitapur : रामकोट के स्कूल में शिक्षा चौपाल आयोजित, बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित
कार्यक्रम में आए खास मेहमान आलोक श्रीवास्तव ने शिक्षा चौपाल की जरूरत और फायदों के बारे में जानकारी दी। वहीं पूनम बाजपेई ने आयोजन की तारीफ करते हुए स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया। बच्चों
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
सीतापुर के रामकोट संकुल में स्थित कंपोजिट विद्यालय में शिक्षा चौपाल का शानदार आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र की देखरेख में पूरा हुआ। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सावित्री राज ने कार्यक्रम के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद स्कूल में नया दाखिला लेने वाले बच्चों का स्वागत नोडल शिक्षिका सोनिया त्यागी ने माला पहनाकर और तोहफे देकर किया। इसके साथ ही पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र-छात्राओं को भी सम्मान दिया गया।
इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार मिश्र ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि बच्चों को डराने के बजाय प्रेम और स्नेह के साथ शिक्षा देनी चाहिए। कार्यक्रम में आए खास मेहमान आलोक श्रीवास्तव ने शिक्षा चौपाल की जरूरत और फायदों के बारे में जानकारी दी। वहीं पूनम बाजपेई ने आयोजन की तारीफ करते हुए स्कूल स्टाफ का धन्यवाद किया। बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबका दिल जीत लिया। चौपाल में आए अभिभावकों का भी सम्मान किया गया और उनसे अपील की गई कि वे अपने बच्चों को हर दिन स्कूल भेजें ताकि 'स्कूल चलो अभियान' को कामयाब बनाया जा सके। विद्यालय की ओर से सभी मौजूद शिक्षकों को बैज और पेन भेंट किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर अनुपम मिश्र ने किया। इस दौरान सुशील गुप्ता, दिनेश कुमार, किरन बाला, विभा गुप्ता, रजनी श्रीवास्तव, वीनू खन्ना, विपिन अवस्थी सहित भारी संख्या में शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
What's Your Reaction?









