Hardoi: बांसा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, ‘स्कूल चलो अभियान’ की हुई शुरुआत। 

न्याय पंचायत बांसा के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेसिक शिक्षा से जुड़ी सभी

Apr 2, 2026 - 17:21
 0  7
Hardoi: बांसा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, ‘स्कूल चलो अभियान’ की हुई शुरुआत। 
बांसा में शिक्षा चौपाल का आयोजन, ‘स्कूल चलो अभियान’ की हुई शुरुआत। 

बांसा / हरदोई। न्याय पंचायत बांसा के अंतर्गत शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बेसिक शिक्षा से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मल्लावां ने स्कूल चलो अभियान की शुरुवात की, उन्होंने हर वर्ग के अभिभावकों से मौलिक अधिकार के तरह स्कूल में दाखिला कराने के अपील की। वही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आदर्श ग्राम पंचायत बांसा के ग्राम प्रधान संपूर्णानंद जी ने स्कूलों को रोल मॉडल बनाने की अपील की उन्होंने बाल सांसद के तहत राष्ट्रीय आयोजनों के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय में ऐसे कार्यक्रम होते रहने की अपील की। 

साथ ही विशिष्ट अतिथि संपूर्णानंद जी ने न्याय पंचायत के उत्कृष्ट छात्रों व उनके अभिभावकों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति पत्र, अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान शिक्षा चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। ग्राम प्रधान जी ने सेवानिवृत शिक्षकों का भी सम्मान किया। उन्होंने बताया शिक्षा से देश की काया पलट सकती उन्होंने कार्यक्रम के प्रतिभागी शिक्षकों से भी देश के लिए सुयोग्य ,बेहतर नागरिक खड़े करने की अपील की। इस शुभ अवसर पर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन का कार्य संपन्न कराया गया।

मंच संचालन प्रवीण कुमार जी ने किया इस कार्यक्रम में विवेक जी, नोडल संकुल यशवंत जी, नीरज सिंह, नरेंद्र सिंह, सचिन , विनय, लवकुश , ज्योति,मुन्नी देवी, सरोज कुमारी, मो0 जैद, अरुण कुमार, प्रमिला, राम देवी, पिंकी , प्रसून, दीक्षा, मनीषा, पृथ्वेंद्र जी आदि शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक गण मौजूद रहे।

Also Read- पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों के बीच सरकार का बड़ा बयान: 'देश में ईंधन का पर्याप्त भंडार, घबराने की जरूरत नहीं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।