Sitapur : खैराबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, ग्रामीणों में गुस्सा

आग की लपटें देख पवन कुमार, दिनेश, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का मानना है कि यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो आसपास

Apr 23, 2026 - 21:18
 0  2
Sitapur : खैराबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, ग्रामीणों में गुस्सा
Sitapur : खैराबाद में बिजली विभाग की लापरवाही से 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, ग्रामीणों में गुस्सा

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर के खैराबाद विकास खंड स्थित खैरमपुर गांव में बिजली विभाग की अनदेखी के कारण एक किसान की मेहनत पर पानी फिर गया। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरने से राम सिंह यादव की करीब 10 बीघा गन्ने की फसल जलकर बर्बाद हो गई। इस आग की चपेट में आने से खेत में सिंचाई के लिए बिछी 500 फुट लंबी पाइप भी पूरी तरह जल गई। बताया जा रहा है कि 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के तार काफी नीचे लटक रहे थे, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। तारों के नीचे झूलने के कारण अचानक निकली चिंगारी ने गन्ने के खेत को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटें देख पवन कुमार, दिनेश, महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों का मानना है कि यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो आसपास के सैकड़ों बीघा खेत जल सकते थे। लोगों ने आरोप लगाया कि लटके हुए तारों की शिकायत कई बार संबंधित कर्मचारी से की गई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस घटना से गांव वालों में विभाग के खिलाफ भारी नाराजगी है। पीड़ित किसान ने लेखपाल प्रीति पाल को नुकसान की जानकारी दे दी है और प्रशासन से जली हुई फसल व पाइप के बदले मुआवजे की मांग की है।

Also Click : Saharanpur : उम्मीद पोर्टल पर 900 पंजीकरण निरस्त, नईम पीरजादा ने कमियां सुधारने की अपील की

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow