Gonda : पत्रकार की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के विरोध में गोंडा के पत्रकारों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एमडी मौर्य के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि बलरामपुर के रहने वाले पत्रकार रवि प्रकाश शुक्ल को दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है। आरोप है कि उनके साथ बु

Mar 31, 2026 - 22:32
11 Views
Gonda : पत्रकार की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के विरोध में गोंडा के पत्रकारों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
Gonda : पत्रकार की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के विरोध में गोंडा के पत्रकारों ने जताया आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

गोंडा जिले में पत्रकारों ने एकजुट होकर अपने साथी रवि प्रकाश शुक्ल (रवि गर्गवंशी) की गिरफ्तारी और उत्पीड़न के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। द जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोंडा के बैनर तले पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने देवीपाटन मंडल के आयुक्त और आईजी को ज्ञापन सौंपकर साथी पत्रकार की ससम्मान रिहाई और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पत्रकारों ने इस घटना को अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला बताया है।

एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष एमडी मौर्य के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बताया गया कि बलरामपुर के रहने वाले पत्रकार रवि प्रकाश शुक्ल को दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल भेज दिया है। आरोप है कि उनके साथ बुरा व्यवहार किया गया, जो पत्रकार समाज के लिए गहरी चिंता का विषय है। पत्रकारों ने कहा कि समाज के हितों और जनहित के मुद्दों को निडरता से उठाने वाले पत्रकारों को इस तरह दबाने की कोशिश से पूरे समुदाय में असुरक्षा का माहौल बन रहा है।

ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने मुख्य रूप से तीन मांगें रखी हैं। पहली मांग है कि रवि शुक्ल को ससम्मान रिहा किया जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष व पारदर्शी जांच कराई जाए। दूसरी मांग में इस गिरफ्तारी में शामिल दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित पत्रकार को न्याय दिलाने की बात कही गई है। तीसरी मांग के तौर पर पत्रकारों ने भविष्य में प्रेस की स्वतंत्रता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही न्याय नहीं मिला तो वे अपने आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर पवनदेव सिंह, लखनलाल मिश्रा, अमरेश प्रजापति, महेश गोस्वामी, कुलदीप शुक्ल, कांशीराम मौर्य, अनुराग मिश्र, सुधीर पाण्डेय, वीरेंद्र तिवारी, अंकज मिश्र, सलीम अहमद खान, सुधीर तिवारी, श्यामफूल तिवारी, खुशबू कनौजिया और ज्ञान प्रकाश चौहान समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow