Gonda : गैस एजेंसी पर अवैध वसूली और कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्थानीय निवासी संजय पांडेय और विजय भारती ने बताया कि गैस एजेंसी पर न तो पूछताछ के लिए कोई काउंटर है और न ही केवाईसी कराने की सही व्यवस्था। रसूखदार लोगों को बिना लाइन के सिलेंडर दे दिया जाता है, जबकि आम उपभोक्ता घंटों इंत

By INA News Desk
Mar 31, 2026 - 22:34
27 Views
Gonda : गैस एजेंसी पर अवैध वसूली और कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Gonda : गैस एजेंसी पर अवैध वसूली और कालाबाजारी का आरोप, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

गोंडा जिले के करनैलगंज क्षेत्र में स्थित मनोकामना गैस एजेंसी के कामकाज और धांधली को लेकर उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज लोगों ने उपजिलाधिकारी नेहा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर एजेंसी संचालक और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि एजेंसी में फर्जी ओटीपी का खेल चल रहा है और जरूरतमंदों के हिस्से के सिलेंडर ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडरों की खुलेआम कालाबाजारी हो रही है और एक सिलेंडर के लिए दो से तीन हजार रुपये तक वसूले जा रहे हैं।

स्थानीय निवासी संजय पांडेय और विजय भारती ने बताया कि गैस एजेंसी पर न तो पूछताछ के लिए कोई काउंटर है और न ही केवाईसी कराने की सही व्यवस्था। रसूखदार लोगों को बिना लाइन के सिलेंडर दे दिया जाता है, जबकि आम उपभोक्ता घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि एजेंसी के सभी कर्मचारियों के लिए परिचय पत्र अनिवार्य किया जाए, अतिरिक्त केवाईसी काउंटर खोले जाएं और गैस वितरण की तारीख की जानकारी देने वाला बोर्ड लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में महंत सुनील पुरी, अरविंद गिरी, सविता मिश्रा, राम अनुज मिश्रा, महेंद्र सिंह, मोहित मिश्रा और सीमा अवस्थी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

गैस संकट की स्थिति यह है कि बुकिंग कराने के बाद भी 25 से 45 दिनों तक सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, जिससे घरों की रसोई का बजट बिगड़ गया है। दूसरी ओर, गैस एजेंसी के कर्मचारियों का कहना है कि ऊपर से ही सिलेंडरों का लोड समय पर नहीं पहुंच रहा है, जिससे आपूर्ति में देरी हो रही है। एजेंसी संचालक बब्लू साहू के मुताबिक, मांग की तुलना में सप्लाई कम होने से बैकलॉग बढ़ता जा रहा है। वहीं, आपूर्ति विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी शिव प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जल्द ही सप्लाई बढ़ाकर समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जा रहा है।

Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow