Hardoi : बालिका सशक्तीकरण की प्रतीक मीना का जन्मदिवस मनाया, केक काटा और मिठाई बांटी
संविलियन विद्यालय हरदेवगंज, नगर क्षेत्र हरदोई में मीना के जन्मदिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह मुख्य अति
हरदोई जिले के परिषदीय और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में मीना का जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। मीना, यूनिसेफ द्वारा बनाया गया एक काल्पनिक चरित्र है, जो बालिका सशक्तीकरण का प्रतीक है और सभी बालिकाओं को प्रेरित करती है। सभी विद्यालयों में गठित मीना मंच के माध्यम से बालिकाओं के सशक्तीकरण पर जोर दिया जा रहा है।
संविलियन विद्यालय हरदेवगंज, नगर क्षेत्र हरदोई में मीना के जन्मदिवस का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि थे। केक काटकर और मिठाई बांटकर जन्मदिवस मनाया गया। बालिकाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजय प्रताप सिंह ने बालिकाओं से अपनी ताकत को पहचानने और देश के बेहतर नागरिक बनने का आह्वान किया।
मीना मंच के जिला नोडल अभय कुमार सिंह ने मीना के संदेश को समझाया और मंच की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने पर जोर दिया। इस अवसर पर रेनू शुक्ला, अंजली द्विवेदी, मुकेश शुक्ला, योगेंद्र सोमवंशी, विद्यालय के सभी शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।
Also Click : Sambhal : सम्भल में अबकी बार गंदगी के खिलाफ 156 घंटे का Non-Stop महाअभियान
What's Your Reaction?









