Hardoi : मिशन शक्ति के तहत छात्रा ज्योति बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

ज्योति ने कार्यालय का दौरा किया और विभिन्न पटल सहायकों से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने डीबीटी, यू-डायस, अल्पसंख्यक समूह के बच्चों के स्कूल में दाखिले, मि

Sep 25, 2025 - 00:03
 0  33
Hardoi : मिशन शक्ति के तहत छात्रा ज्योति बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
मिशन शक्ति के तहत छात्रा ज्योति बनीं एक दिन की जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी

हरदोई जिले में 24 सितंबर 2025 को मिशन शक्ति 0.5 के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, सुरसा की सातवीं कक्षा की छात्रा ज्योति को एक दिन के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बनाया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने ज्योति का फूलों का गुलदस्ता और किताबें देकर स्वागत किया।ज्योति ने कार्यालय का दौरा किया और विभिन्न पटल सहायकों से उनके कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने डीबीटी, यू-डायस, अल्पसंख्यक समूह के बच्चों के स्कूल में दाखिले, मिड-डे मील योजना के तहत रसोइयों के मानदेय और कायाकल्प योजना के तहत किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से पूछताछ की। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को नेतृत्व और जिम्मेदारी का अनुभव देना था।

Also Click : Sambhal : सम्भल में अबकी बार गंदगी के खिलाफ 156 घंटे का Non-Stop महाअभियान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow