Hathras : सासनी गेट चौराहे पर हाईटेक यातायात पुलिस बूथ का उद्घाटन
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सासनी गेट चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां यातायात नियंत्रण को मजबूत करने के लिए यह आधुनिक बूथ बनाया गया है। इसमें पीए सिस्टम,
हाथरस। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर और प्रभावी बनाने के लिए सासनी गेट चौराहे पर नया वातानुकूलित हाईटेक यातायात पुलिस बूथ बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इसका उद्घाटन फीता काटकर किया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर योगेंद्र कृष्ण नारायण, प्रतिसार निरीक्षक, कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक, यातायात प्रभारी निरीक्षक और महिला थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सासनी गेट चौराहा शहर का सबसे व्यस्त इलाका है। यहां यातायात नियंत्रण को मजबूत करने के लिए यह आधुनिक बूथ बनाया गया है। इसमें पीए सिस्टम, वायरलेस स्पीकर, माइक और एसी जैसी सुविधाएं हैं। इससे ट्रैफिक संचालन तेज और बेहतर होगा। यह बूथ स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट को मजबूती देगा। आम लोगों को जरूरी घोषणाएं और निर्देश देने में मदद मिलेगी। साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने और आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने में सहायक होगा। ट्रैफिक इंचार्ज अनूप कुमार ने कहा कि हाथरस जिले में ऐसा बूथ पहली बार बना है। इससे ट्रैफिक नियंत्रण में काफी मदद मिलेगी। पहले ट्रैफिक कर्मचारियों के लिए बैठने की कोई अच्छी व्यवस्था नहीं थी। अब यह बूथ उन्हें आरामदायक जगह देगा।
What's Your Reaction?









