Hathras : मिड-डे मील में लापरवाही पर कड़ा रुख, पांच प्रधानाध्यापक और तीन संस्थाओं को नोटिस
निरीक्षण के समय स्कूलों में बच्चों को मीनू के हिसाब से ‘तहरी और दूध’ दिया जाना अनिवार्य था, लेकिन कई जगहों पर दूध गायब मिला। इस मामले में संविलयन विद्यालय तिपरस, अजरोई, दोहई, सुल्तानपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला ज
हाथरस में स्कूलों के बच्चों को दिए जाने वाले दोपहर के भोजन (मिड-डे मील) के वितरण में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी स्वाति भारती ने सरकारी स्कूलों में भोजन वितरण की व्यवस्था सुधारने के लिए कड़ा कदम उठाया है। जांच के दौरान पाया गया कि निर्धारित मीनू के अनुसार बच्चों को दूध नहीं दिया जा रहा था। इस नियम उल्लंघन पर पांच विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और भोजन आपूर्ति करने वाली तीन संस्थाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
निरीक्षण के समय स्कूलों में बच्चों को मीनू के हिसाब से ‘तहरी और दूध’ दिया जाना अनिवार्य था, लेकिन कई जगहों पर दूध गायब मिला। इस मामले में संविलयन विद्यालय तिपरस, अजरोई, दोहई, सुल्तानपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला जलाल के प्रधानाध्यापकों की जवाबदेही तय की गई है। इसके साथ ही भोजन सप्लाई करने वाली जनहितकारी सेवा समिति, ग्रामीण विकास सेवा संस्थान और अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान को भी नोटिस भेजकर जवाब तलब किया गया है। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि तय समय में संतोषजनक उत्तर नहीं मिला, तो दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि बच्चों के पोषण और उनके अधिकारों से कोई समझौता न हो।
Also Click : Hardoi : कछौना थाने के उपनिरीक्षक पर आगंतुक से बदतमीजी का आरोप निलंबन की कार्रवाई
What's Your Reaction?









