Hardoi: हरदोई में ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, स्वयंसेवकों को किया गया प्रशिक्षित। 

कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के कार्यालय आदेश संख्या 361/स0सु0/2026-22स0सु0/2025, लखनऊ दिनांक 13 फरवरी

Apr 10, 2026 - 17:24
30 Views
Hardoi: हरदोई में ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, स्वयंसेवकों को किया गया प्रशिक्षित। 
हरदोई में ‘सड़क सुरक्षा मित्र’ प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न, स्वयंसेवकों को किया गया प्रशिक्षित। 

हरदोई। कार्यालय परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश के कार्यालय आदेश संख्या 361/स0सु0/2026-22स0सु0/2025, लखनऊ दिनांक 13 फरवरी 2026 के निर्देशों के अनुपालन में जनपद हरदोई में सड़क सुरक्षा मित्र कार्यक्रम के अंतर्गत 7 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के पत्र दिनांक 13 नवम्बर 2025 के क्रम में Save Life Foundation (SLF), नई दिल्ली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सहयोग से चयनित स्वयंसेवकों को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, हरदोई में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आमजनमानस को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा दुर्घटनाओं में कमी लाना रहा। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवकों को यातायात नियमों, दुर्घटना के समय प्राथमिक सहायता, और सड़क पर सुरक्षित व्यवहार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही सभी प्रशिक्षुओं को सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी सड़क सुरक्षा मित्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इसके अलावा उन्हें हेलमेट, टॉर्च, जैकेट एवं रिफ्लेक्टर लाइट किट भी प्रदान की गई, ताकि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रभावी ढंग से जनजागरूकता अभियान चला सकें।प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक अब जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

Also Read- व्हाइट हाउस का बड़ा यू-टर्न: ट्रंप ने ईरान की 10 सूत्रीय योजना को माना 'व्यावहारिक', युद्ध पर लगी रोक।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow