Varanasi: सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘स्कूल चलो’ अभियान में बच्चों को परोसा मिड-डे मील, बैग-पुस्तकें बांटकर बढ़ाया उत्साह।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ पर बच्चों को मिड-डे मील परोसा। उन्हें स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकों के
- सीएम ने परोसा खाना, खिलखिलाए बच्चे
शिवपुर के कंपोजिट विद्यालय में ‘स्कूल चलो’ अभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षारत बच्चों को मिड-डे मील परोसा। उन्होंने अत्यंत श्रद्धा भाव से बच्चों को भोजन कराया तो बच्चों ने भी खिलखिलाकर सीएम के प्रति आभार प्रकट किया। जब मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि रोज स्कूल आना और मेहनत से पढ़ना, तो बच्चों ने भी सिर हिलाकर हामी भरी। बच्चों ने मासूमियत से हाथ जोड़कर सीएम को अपना प्रणाम भी निवेदित किया। बच्चों को भोजन परोसने में सीएम के साथ उनके मंत्री व जनप्रतिनिधि भी शामिल रहे।
- नए सत्र की पाठ्य पुस्तकों का वितरण
मुख्यमंत्री ने नए शैक्षणिक सत्र की पाठ्य पुस्तकों का भी वितरण किया। सीएम योगी के हाथों मंच पर कक्षा-1 के छात्र विकास, छात्रा अंशिका गुप्ता, कक्षा-2 की छात्रा श्रेया सोनकर, कक्षा-3 की छात्रा कजरी, कक्षा-4 की दीपशिखा, कक्षा-5 की रोली सोनकर, कक्षा-6 की श्रेया यादव, कली केसरी, कक्षा-7 की रूचि यादव, कक्षा-8 की साक्षी गुप्ता को स्कूल बैग, पाठ्य पुस्तकें, किट, उपहार व चॉकलेट मिली। इस दौरान बच्चों की सहज-सरल मुस्कान ने सभी का दिल जीत लिया।
- निपुण विद्यालयों को वितरित किए प्रमाण-पत्र
सीएम के हाथों जनपद के पांच निपुण विद्यालयों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्राथमिक विद्यालय नयापुर सेवापुरी के प्रधानाचार्य कपिल देव लाल बहादुर, प्राथमिक विद्यालय शगुनहा बड़ागांव की प्रधानाध्यापिका सुष्मिता भारती, प्राथमिक विद्यालय फरीदपुर विकास क्षेत्र चिरईगांव के प्रधानाध्यापक शशिकांत सिंह, कंपोजिट विद्यालय भतसार अराजीलाइन की नीतू यादव, कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज की प्रीति त्रिवेदी को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
- निपुण विद्यार्थियों को भी मिले प्रमाण-पत्र
मुख्यमंत्री ने जनपद के पांच निपुण विद्यार्थियों को भी प्रमाण पत्र प्रदान किए। सीएम ने ये प्रमाण पत्र कक्षा-1 के अभय कुमार पटेल (प्राथमिक विद्यालय, नयापुर सेवापुरी), कक्षा-2 की जाह्नवी (प्राथमिक विद्यालय शगुनहा, विकास क्षेत्र बड़ागांव), कक्षा-1 के श्रेयांश (प्रथामिक विद्यालय, फरीदपुर चिरईगांव), कक्षा-1 की नैन्सी (कंपोजिट विद्यालय भतसार, अराजी लाइन) व कक्षा-2 की सरस्वती (कंपोजिट विद्यालय महमूरगंज) को दिए। कार्यक्रम की शुरुआत में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि आर्य महिला इंटर कॉलेज लहुराबीर की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की मनभावन प्रस्तुति दी।
What's Your Reaction?









