Ayodhya : दर्शन नगर गुरुकुल में भव्य यज्ञशाला का लोकार्पण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन

लोकार्पण समारोह श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के संरक्षक राजकुमार दास और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान चारों वेदों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन कि

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 23:25
34 Views
Ayodhya : दर्शन नगर गुरुकुल में भव्य यज्ञशाला का लोकार्पण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन
Ayodhya : दर्शन नगर गुरुकुल में भव्य यज्ञशाला का लोकार्पण, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ पूजन

अयोध्या के दर्शन नगर स्थित श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल विद्यापीठ वेद पाठशाला में विमला सिंह की याद में बनाई गई भव्य यज्ञशाला का लोकार्पण किया गया। लाल पत्थर से बनी इस 25 फीट ऊंची यज्ञशाला का निर्माण प्रतापगढ़ के रहने वाले उमेश प्रताप सिंह और उनकी पत्नी सुनीता सिंह ने लगभग 15 लाख रुपये की लागत से कराया है।

लोकार्पण समारोह श्री गुरु वशिष्ठ सेवा न्यास के संरक्षक राजकुमार दास और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज की मौजूदगी में संपन्न हुआ। इस दौरान चारों वेदों के मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजन किया गया। इससे पहले नवरात्रि के अवसर पर नौ दिनों तक विशेष अनुष्ठान और सप्तशती पाठ का आयोजन भी किया गया था। इस नए निर्माण से गुरुकुल में धार्मिक गतिविधियों को और बल मिलेगा। समारोह में गुरुकुल प्रबंध समिति के सदस्य, आचार्य, बड़ी संख्या में अभिभावक और शहर के प्रतिष्ठित नागरिक शामिल हुए। सभी ने इस सेवा कार्य की सराहना की।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow