Lakhimpur- Kheri : मैलानी बफर जोन में बाघिन की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों ने बाघिन का शव देखा। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन घटनास्थल को सुरक्षित करने के बजाय प्रक्रिया में काफी तेजी दिखाई गई। पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने

Apr 1, 2026 - 23:23
39 Views
Lakhimpur- Kheri : मैलानी बफर जोन में बाघिन की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल
Lakhimpur- Kheri : मैलानी बफर जोन में बाघिन की संदिग्ध मौत, वन विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल

लखीमपुर खीरी के मैलानी बफर जोन के अंतर्गत मौरैना बीट में भीखमपुर हाल्ट के पास एक मादा बाघिन का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस संदिग्ध मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा कर दिया है। रेलवे ट्रैक के किनारे बाघिन का शव मिलने के बाद शुरुआती तौर पर इसे ट्रेन की टक्कर बताया गया, लेकिन जिस तरह से विभाग ने पूरे मामले को आनन-फानन में निपटाया, उससे कई गंभीर आशंकाएं पैदा हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार, सुबह गश्त के दौरान वन कर्मियों ने बाघिन का शव देखा। सूचना मिलते ही वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए, लेकिन घटनास्थल को सुरक्षित करने के बजाय प्रक्रिया में काफी तेजी दिखाई गई। पोस्टमार्टम की औपचारिकता पूरी करने के तुरंत बाद वन विभाग ने बाघिन के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। किसी स्वतंत्र जांच या विस्तृत पड़ताल का इंतजार न करना चर्चा का विषय बना हुआ है।

एक संरक्षित वन्यजीव की इस तरह मौत और फिर बिना किसी पारदर्शिता के जल्दबाजी में किए गए अंतिम संस्कार ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों और वन्यजीव प्रेमियों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि इस बात की गहराई से पड़ताल होनी चाहिए कि बाघिन की मौत के पीछे असल कारण क्या थे और यदि इसमें किसी की लापरवाही सामने आती है, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow