Ayodhya : अयोध्या के निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान लापरवाही का खेल जारी, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल सील

बेनीगंज के रहने वाले सुरेश यादव अपनी पत्नी सोनी यादव को सुरक्षित प्रसव की उम्मीद के साथ इस अस्पताल में लेकर आए थे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि प्रसव के समय डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। बताया जा र

By INA News Desk
Apr 1, 2026 - 23:21
36 Views
Ayodhya : अयोध्या के निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान लापरवाही का खेल जारी, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल सील
अयोध्या के निजी अस्पतालों में प्रसव के दौरान लापरवाही का खेल जारी, जच्चा-बच्चा की मौत के बाद अस्पताल सील

अयोध्या में निजी अस्पतालों की लापरवाही के कारण होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। साकेतपुरी के निर्मला हॉस्पिटल में हुई महिला की मौत का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि बल्लहाता स्थित मां परमेश्वरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में वैसी ही घटना दोबारा घट गई। इस बार डॉक्टरों की कथित अनदेखी के कारण एक महिला और उसके नवजात बच्चे की जान चली गई।बेनीगंज के रहने वाले सुरेश यादव अपनी पत्नी सोनी यादव को सुरक्षित प्रसव की उम्मीद के साथ इस अस्पताल में लेकर आए थे। परिजनों का गंभीर आरोप है कि प्रसव के समय डॉक्टर अंजली श्रीवास्तव अस्पताल में मौजूद नहीं थीं। बताया जा रहा है कि फोन पर दिए गए निर्देशों के आधार पर ही प्रसव की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके परिणामस्वरूप जच्चा और बच्चा दोनों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद जब हंगामा बढ़ा और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल पर छापा मारा, तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। डॉक्टर और पूरा स्टाफ मौके से फरार हो चुका था।

एसीएमओ ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। शहर में लगातार हो रही इन मौतों ने स्वास्थ्य विभाग और मुख्य चिकित्सा अधिकारी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर भारी नाराजगी है कि आखिर इन अस्पतालों को किसका संरक्षण प्राप्त है। अब जनता प्रशासन से जवाब मांग रही है कि आखिर कितनी और जिंदगियां जाने के बाद निजी अस्पतालों की इस मनमानी और लापरवाही पर स्थाई रोक लगाई जाएगी।

Also Click : Sambhal: दहेज, सट्टा और हैवानियत: पति ने गड़ासे से किया हमला, इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही पीड़िता

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow