Deoband : साढ़े आठ घंटे बिजली रही बंद, पानी की बूंद को तरसी आधी आबादी
इस कारण लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाई। जिसकी वजह से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसते रहे। नगरवासियों का आरोप है कि ट्यूबवैलों पर जनरेटर रखे हुए हैं, लेकिन इनमें या तो अधिकांश खरा
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर।
- पानी की किल्लत से जूझे लोगों में पालिका के प्रति रोष
- आरोप-ट्यूबवैलों पर रखे अधिकांश जनरेटर खराब, जो चालू उनके तेल नहीं
देवबंद। 33केवी बिजलीघर में क्षमता वृद्धि कार्य होने के कारण नगर की आधी आबादी में बिजली आपूर्ति बाधित रही। इसकी वजह से लोग दिनभर पानी की बूंद-बूंद को तरसते रहे। ट्यूबवैलों पर जनरेटर होने के बाद भी लोगों को पेयजल के लिए भटकना पड़ा। इससे लोगों में पालिका के प्रति रोष व्याप्त है। बता दें, कि सोमवार को विद्युत निगम का स्टेट हाईवे स्थित 33केवी बिजलीघर पर क्षमता वृद्धि का कार्य प्रस्तावित था। जिसकी वजह से सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक नगर की आधी आबादी की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
इस कारण लोगों को गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पाई। जिसकी वजह से लोग पानी की बूंद-बूंद को तरसते रहे। नगरवासियों का आरोप है कि ट्यूबवैलों पर जनरेटर रखे हुए हैं, लेकिन इनमें या तो अधिकांश खराब है ओर शेष जो चालू हालत में हैं उनमें तेल न होने की वजह से उन्हें चालू नहीं किया गया। इससे लोगों में पालिका के प्रति रोष व्याप्त है। नगरवासी शादाब, रिजवान, महताब, वजाहत आदि का कहना है कि एक दिन पहले निगम की ओर से आपूर्ति बंद होने की सूचना जारी की गई थी। लेकिन उसके बावजूद पालिका की ओर से पेयजल आपूर्ति की कोई व्यवस्था नहीं की गई। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
What's Your Reaction?









