Pilibhit: माधोटांडा- कलीनगर पुल निर्माण को 52.92 करोड़ की मंजूरी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। 

पूरनपुर विधानसभा के माधोटांडा क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर पर माधोटांडा(डगा पुल )और कलीनगर पुल निर्माण के लिए 52.92 करोड रुपए

By INA News Desk
Apr 3, 2026 - 17:09
63 Views
Pilibhit: माधोटांडा- कलीनगर पुल निर्माण को 52.92 करोड़ की मंजूरी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। 
माधोटांडा- कलीनगर पुल निर्माण को 52.92 करोड़ की मंजूरी, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर। 

रिपोर्ट- कुँवर निर्भय सिंह 

पीलीभीत: पूरनपुर विधानसभा के माधोटांडा क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर पर माधोटांडा(डगा पुल )और कलीनगर पुल निर्माण के लिए 52.92 करोड रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान हो गई है जिसकी जानकारी पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने दी। इन पुलों के निर्माण होने से उत्तराखंड राज्य  एवं जनपद मुख्यालय सहित अन्य क्षेत्रों में आवागमन की लोगों को सहूलियत मिलेगी। लगभग एक वर्ष से बंद पड़े पुलों के निर्माण की धनराशि स्वीकृत होने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर व्याप्त है।

जनपद के थाना माधोटांडा एवं तहसील कलीनगर क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर पर ब्रिटिश काल का बना माधोटांडा पुल जिसे डगा पुल के नाम से भी जाना जाता है में दरार पड़ने के कारण कोई बड़ा हादसा ना हो इसके लिए वाहनों के आवागमन रोक दिया गया तब विकल्प के रूप में हरदोई ब्रांच की डाउनस्ट्रीम में बने कलीनगर  पुल से बड़े पैमाने पर ओवरलोड वाहनों का आवागमन शुरू हो गया परिणाम यह निकला कि ब्रिटिश कालीन कलीनगर पुल भी क्षतिग्रस्त हो गया। सिंचाई विभाग ने इस पुल पर भी वाहनों का आवागमन रोक दिया। दोनों पुल बंद होने से विश्व प्रसिद्ध पीलीभीत टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इतना ही नहीं पूरनपुर वाया माधोटांडा  खटीमा मार्ग से उत्तराखंड राज्य के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम, कैंची धाम को जाने वाले श्रद्धालुओं और उत्तराखंड के ही नैनीताल, रानीखेत अल्मोड़ा चंपावत सहित अन्य पर्यटन स्थलों का दीदार करने वालों पर्यटकों के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही माधोटांडा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोग का जिला मुख्यालय तक पहुंचने में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित माधोटांडा का वाणिज्य व्यापार भी प्रभावित होने लगा। पुल क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में असुविधा होने के कारण क्षेत्रवासियों ने क्षेत्रीय विधायक बाबूराम पासवान और पीलीभीत के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद से इन पुलों के निर्माण के लिए मांग लम्बे समय से करते रहे जिस पर पूरनपुर विधानसभा के विधायक बाबूराम पासवान और जनपद के सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने संयुक्त प्रयास कर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से क्षतिग्रस्त पुलों से क्षेत्रवासियों को होने वाली समस्या से अवगत कराया।जिसको संज्ञान में लेते हुए लोगों की बड़ी समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए योगी शासन से अब माधोटांडा पुल (जिसे डगा पुल कहा जाता है) के लिए 2583.41 लाख ( रुपये पच्चीस करोड़ तिरासी लाख इकतालीस हजार हजार मात्र) एवं कलीनगर पुल के लिए 2709.11लाख(रुपये सत्ताइस करोड़ नौ लाख ग्यारह हजार मात्र) के निर्माण की स्वीकृति मिल गई। शासन की इस बड़ी परियोजना से लोगों उत्तराखंड एवं जिला मुख्यालय तक आवागमन की सुगमता हो जायेगा और क्षेत्रीय लोगों को भी बड़ी सहूलियत हो जायेगी।

  • पच्चीस करोड़ तिरासी लाख इकतालीस हजार रुपए से माधोटांडा पुल का होगा निर्माण

पड़ोस राज्य उत्तराखंड को जोड़ने एवं पीलीभीत टाइगर रिजर्व के पहुंच मार्ग पूरनपुर वाया माधोटांडा खटीमा मार्ग पर हरदोई ब्रांच नहर  का  ब्रिटिश कालीन माधोटांडा पुल जो कि डगा गांव के पास है इस पुल से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं  पर्यटकों के वाहन उत्तराखंड राज्य के कैंची धाम, माता पूर्णागिरी मंदिर दर्शन और अन्य स्थानों व पीटीआर जाने लिए गुजरते हैं  लगभग एक साल पहले पुल के क्षतिग्रस्त होने से इनको बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है अब पुल निर्माण होने से दोनों राज्यों से आवागमन करने वालों का बड़ी सुविधा मिल जाएगी।

राज्य योजना के अंतर्गत दीर्घ सेतु ( ग्रामीण) के जनपद में माधोटांडा क्षेत्र की हरदोई ब्रांच नहर के किमी0 5.639 पर ग्राम डगा के पास पूरनपुर खटीमा मार्ग पर पूर्व निर्मित सेतु  समानांतर शारदा नहर पर  सेतु ,पहुंच मार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य हेतु कुल रू 2583.41लाख ( रुपए पच्चीस करोड़ तिरासी लाख इकतालीस हजार) की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।

  • कलीनगर पुल निर्माण होने से तहसील एवं जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को होगी सुगमता

लगभग एक वर्ष पहले माधोटांडा पीलीभीत मुख्य मार्ग के हरदोई ब्रांच नहर की डाउन स्ट्रीम में किमी07.591 पर स्थित पुल में दरार पड़ने से सिंचाई विभाग ने आवागमन के लिए बन्द कर दिया था जिससे थाना माधोटांडा क्षेत्र के सैकड़ों गांव के लोगों को तहसील एवं जिला मुख्यालय तक आवागमन में दिक्कत खड़ी हो गई। अब शासन से कलीनगर पुल निर्माण हेतु रु 2709.11 (रूपये सत्ताइस करोड़ नौ लाख ग्यारह हजार मात्र )की भी प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। पुल निर्माण होने से  तहसील एवं जिला मुख्यालय पहुंचने की लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

पूरनपुर के विधायक बाबूराम पासवान ने विधानसभा क्षेत्र में हरदोई ब्रांच नहर पर कलीनगर एवं माधोटांडा पुल (जिसे डगा पुल भी कहा जाता है) के निर्माण के लिए मिलीं मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सांसद केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद का आभार जताया। वहीं इस बड़ी सौगात के लिए क्षेत्रवासियों ने विधायक बाबूराम पासवान का भी आभार व्यक्त किया।

Also Read- Lucknow: सीएम ने कहा, पीडीए की बात करने वालों को क्यों याद नहीं आए भरथापुर के यादव, मौर्य, कुशवाहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow