Saharanpur: भाकियू संघर्ष मोर्चा: रूबी त्यागी ने की घोषणा 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर दौरमें सीएम योगी को सौंपा जाएगा ज्ञापन। 

पश्चिमी यूपी के किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए भाकियू संघर्ष मोर्चा सक्रिय हो गया है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

Apr 7, 2026 - 14:16
46 Views
Saharanpur: भाकियू संघर्ष मोर्चा: रूबी त्यागी ने की घोषणा 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर दौरमें सीएम योगी को सौंपा जाएगा ज्ञापन। 
भाकियू संघर्ष मोर्चा: रूबी त्यागी ने की घोषणा 9 अप्रैल को मुजफ्फरनगर दौरमें सीएम योगी को सौंपा जाएगा ज्ञापन। 

सहारनपुर: पश्चिमी यूपी के किसानों की समस्याओं को उठाने के लिए भाकियू संघर्ष मोर्चा सक्रिय हो गया है। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रूबी त्यागी ने पत्रकारों को बताया कि 9 अप्रैल को सीएम योगी के मुजफ्फरनगर दौरे पर विस्तृत ज्ञापन सौंपा जाएगा।

रूबी त्यागी ने बताया हालिया ओलावृष्टि से गेहूं-सरसों की फसलें बर्बाद हो गईं। हजारों किसान प्रभावित। ज्ञापन में तत्काल मुआवजा, तेज बीमा क्लेम और फसल सर्वे की मांग ज्ञापन मे रखी गईं है। MSP, कर्ज और संसाधन संकट  कर्ज बोझ, MSP न मिलना, सिंचाई कमी, महंगे बीज-खाद और बिजली बिलों पर फोकस। त्यागी बोलीं, "किसान यूपी की रीढ़ हैं। हम सीएम से अपील करेंगे तुरंत राहत दें!"

आंदोलन की चेतावनी: व्यापक मोर्चेबंदी की तैयारी

रूबी त्यागी ने साफ चेतावनी दी कि यदि ज्ञापन की मांगें पूरी न हुईं तो भाकियू आंदोलन की कमर कसेगा। मुजफ्फरनगर के साथ शामली, बागपत, मेरठ, सहारनपुर और बिजनौर के अधिक से अधिक किसानों को जोड़ा जा रहा है। पहले चरण में ट्रैक्टर रैली, ब्लॉक स्तरीय धरने, जिला मुख्यालयों पर महापंचायतें और अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल होगी। संगठन की सभी इकाइयों को अलर्ट मोड में रखा गया है। त्यागी ने कहा, "शांतिपूर्ण लेकिन दृढ़ आंदोलन होगा। किसान अब झुकेंगे नहीं!" विशेषज्ञों का मानना है, यह कदम नीतिगत बदलाव ला सकता है। रूबी त्यागी का संदेश "एकजुट रहें, न्याय लें!"ओ। 

Also Read- मिडिल ईस्ट के तनाव के बीच पाकिस्तान को तगड़ा झटका, यूएई ने 2 अरब डॉलर का कर्ज तुरंत वापस लौटाने का सुनाया फरमान।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow