Saharanpur : सहारनपुर विकास प्राधिकरण की कार्रवाई बनी मजाक, सील लगने के कुछ ही घंटों बाद फिर खुला बैंक्वेट हॉल
यह पहली बार नहीं है जब इस हॉल पर ऐसी मेहरबानी दिखाई गई हो। इससे पहले भी कार्रवाई के दौरान शादी का हवाला देकर सील खोल दी गई थी। बार-बार सील लगने और तुरंत हटने की इस प्रक्रिया से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का
सहारनपुर में इन दिनों प्रशासनिक व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। विकास प्राधिकरण और अंबाला रोड पर स्थित एक चर्चित बैंक्वेट हॉल के बीच चल रही खींचतान अब चर्चा का विषय बन गई है। प्राधिकरण द्वारा की जाने वाली कार्रवाई महज दिखावा साबित हो रही है क्योंकि सील लगने के कुछ ही घंटों बाद हॉल फिर से खुल जाता है। हाल ही में सुबह सवा दस बजे प्राधिकरण की टीम ने बड़ी सख्ती दिखाते हुए इस हॉल को सील किया था। इस कार्रवाई की जानकारी मीडिया को भी दी गई ताकि इसे एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जाए, लेकिन यह सख्ती दोपहर एक बजे तक भी नहीं टिक सकी। रहस्यमयी तरीके से सील टूट गई और हॉल के दरवाजे दोबारा खुल गए।
यह पहली बार नहीं है जब इस हॉल पर ऐसी मेहरबानी दिखाई गई हो। इससे पहले भी कार्रवाई के दौरान शादी का हवाला देकर सील खोल दी गई थी। बार-बार सील लगने और तुरंत हटने की इस प्रक्रिया से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नियम सबके लिए एक समान होने चाहिए। क्या किसी आम आदमी के घर पर भी विभाग ऐसी ही नरमी बरतता है या फिर यहां रसूख और पैसे का प्रभाव काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला छाया हुआ है और लोग इसे प्रशासनिक तंत्र की विफलता बता रहे हैं। भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की सख्त नीतियों के बावजूद जमीन पर हालात इसके उलट नजर आ रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की चुप्पी ने विभाग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जनता जवाब मांग रही है कि आखिर किसके दबाव में कानून को ताक पर रखकर इस तरह का खेल खेला जा रहा है।
Also Click : Sambhal : सम्भल नगरपालिका में गूंजे ढोल-नगाड़े: 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ, विकास को मिलेगी नई रफ्तार
What's Your Reaction?









