Lucknow : शांति और गांधीवादी विचारों का संदेश देने ब्रिटेन जाएंगे प्रसिद्ध चिंतक शंकर कुमार सान्याल
इससे पहले भी उन्होंने अमेरिका और कनाडा में आयोजित विश्व धर्म संसद में भारतीय गांधीवादी दल का नेतृत्व किया था। वे पाकिस्तान, चीन, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस और स्विट्जरलैंड सहित कई देशों की शांति यात्राएं कर चुके हैं। पिछ
महात्मा गांधी द्वारा स्थापित हरिजन सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और गांधी आश्रम ट्रस्ट दिल्ली के प्रमुख शंकर कुमार सान्याल को यूनाइटेड किंगडम के विभिन्न बड़े संस्थानों और विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। वे शांति और गांधीवादी विचारधारा पर अपने विचार रखने के लिए दिल्ली से रवाना होंगे और करीब 15 दिनों तक इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के विभिन्न शहरों का दौरा करेंगे। रोटरी क्लब ऑफ हावड़ा के अध्यक्ष सान्याल एक जाने-माने विद्वान और विचारक हैं, जिन्होंने दुनिया भर में भारत का प्रतिनिधित्व किया है।
इससे पहले भी उन्होंने अमेरिका और कनाडा में आयोजित विश्व धर्म संसद में भारतीय गांधीवादी दल का नेतृत्व किया था। वे पाकिस्तान, चीन, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस और स्विट्जरलैंड सहित कई देशों की शांति यात्राएं कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने कोरिया और जापान का दौरा किया था, जहां उन्होंने अंतरराष्ट्रीय शांति सम्मेलन का उद्घाटन करने के साथ ही महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण भी किया था। हाल ही में उन्होंने दिल्ली के राजघाट पर युवाओं और विचारकों के साथ एक बड़ी सभा की थी, जिसका मकसद दुनिया में बढ़ रही अशांति के बीच शांति का संकल्प लेना था।
कोलकाता उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व निदेशक सान्याल देश-विदेश की कई संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। अपने सरल और निष्पक्ष स्वभाव के कारण वे पूरे देश में 'दादा' के नाम से मशहूर हैं। उनकी इस महत्वपूर्ण विदेश यात्रा और शांति के मिशन के लिए उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
Also Click : Ballia : किशोरी के अपहरण और गलत काम के दोषी को पच्चीस साल की कड़ी सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
What's Your Reaction?









