Hapur : कपड़ों के व्यापार की रंजिश में हत्या, हापुड़ पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित टीमों ने तेजी से काम करते हुए महज दो दिनों में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तैय्यब के पास से मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस और मोपे
हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में दो दिन पहले हुई इबरत खान की हत्या का पुलिस ने चौंकाने वाला सच सामने ला दिया है। व्यापारिक दुश्मनी के चलते एक युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी तैय्यब को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रजनाथपुर शुगर मिल रोड के पास नहर किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। जांच के दौरान मृतक की पहचान इबरत खान के रूप में हुई, जो मूल रूप से बदायूं का रहने वाला था और हापुड़ के मजीदपुरा में रहकर मोपेड पर कपड़े बेचने का काम करता था।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर गठित टीमों ने तेजी से काम करते हुए महज दो दिनों में इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी तैय्यब के पास से मृतक का मोबाइल फोन, हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल, कारतूस और मोपेड बरामद कर ली है। पूछताछ में पता चला कि तैय्यब और इबरत एक ही गांव के थे। इबरत पिछले ढाई साल से तैय्यब से कपड़ा लेकर बेचने का काम करता था, लेकिन डेढ़ महीने पहले उसने अपना खुद का अलग काम शुरू कर दिया और अपना गोदाम खोल लिया।
यही बात तैय्यब को पसंद नहीं आई। उसने इबरत पर दोबारा अपने साथ काम करने का दबाव बनाया, लेकिन जब इबरत नहीं माना तो तैय्यब ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बना ली। मौका पाकर उसने इबरत को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि कैसे व्यापार की एक छोटी सी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया।
Also Click : Sambhal: जिलाध्यक्ष से बदसलूकी, CM को दी गालियां - अज्ञात युवक पर मारपीट और धमकी का आरोप।
What's Your Reaction?









