Sambhal : मकान के लालच में भतीजे की हत्या, चाचा-चचेरे भाई ने फांसी का रूप देकर रची साजिश

पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लालच में आकर सगे चाचा और चचेरे भाई ने मिलकर युवक की गला दबाकर जान ले ली थी

Jun 22, 2026 - 23:09
 0  13
Sambhal : मकान के लालच में भतीजे की हत्या, चाचा-चचेरे भाई ने फांसी का रूप देकर रची साजिश
Sambhal : मकान के लालच में भतीजे की हत्या, चाचा-चचेरे भाई ने फांसी का रूप देकर रची साजिश

Report : उवैस दानिश, सम्भल

जनपद सम्भल के बहजोई थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मकान पर कब्जा और खरीद-फरोख्त के विवाद में चाचा और उसके बेटे ने अपने ही भतीजे की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर उसे आत्महत्या दिखाने के लिए फंदे पर लटका दिया।

पुलिस के अनुसार 20 जून को ग्राम पवांसा निवासी 22 वर्षीय परवेंद्र का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला था। शुरुआती तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने गहन जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि परवेंद्र के माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी और वह पैतृक मकान का अकेला मालिक था। उसका चाचा सुनील और चचेरा भाई रोहित उस मकान को कम कीमत में खरीदना चाहते थे, लेकिन परवेंद्र मकान बेचने को तैयार नहीं था।

इसी बात को लेकर दोनों उससे नाराज थे। पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र ने योजनाबद्ध तरीके से परवेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को कमरे की छत में लगे हुक से फंदे पर लटका दिया ताकि मामला आत्महत्या का लगे और पुलिस को गुमराह किया जा सके। एसपी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील (47) और उसके बेटे रोहित (24) को टिकटा रोड स्थित यात्री शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। इस खुलासे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में यूपी एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में सवा लाख का इनामी कुख्यात अपराधी ललन सिंह ढेर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow