Lakhimpur- Kheri : खेती की जमीन पर अवैध कब्जे और पेड़ काटने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद

जानकारी के अनुसार, कामता प्रसाद की जमीन ग्राम गोरखापुर में खाता संख्या 139/1.514 पर दर्ज है। आरोप है कि आचार्य टोला निवासी राजमोहन ने इस भूमि पर अवैध रूप से अधिकार जमा लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने न केवल

Apr 7, 2026 - 22:38
 0  16
Lakhimpur- Kheri : खेती की जमीन पर अवैध कब्जे और पेड़ काटने का आरोप, पीड़ित ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
प्रतीकात्मक चित्र

लखीमपुर खीरी के धौरहरा तहसील क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध कब्जे का एक मामला सामने आया है। नगर पंचायत धौरहरा के कोरियनटोला मोहल्ले के रहने वाले कामता प्रसाद ने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का आरोप है कि ग्राम गोरखापुर में स्थित उनकी पुश्तैनी जमीन पर गांव के ही एक व्यक्ति ने जबरन कब्जा कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कामता प्रसाद की जमीन ग्राम गोरखापुर में खाता संख्या 139/1.514 पर दर्ज है। आरोप है कि आचार्य टोला निवासी राजमोहन ने इस भूमि पर अवैध रूप से अधिकार जमा लिया है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने न केवल जमीन पर कब्जा किया, बल्कि खेत में लगे 40 पेड़ों को काट दिया और खेत की मेड़ भी तोड़ दी। पीड़ित ने बताया कि इस मामले की शिकायत पहले भी उपजिलाधिकारी और जिलाधिकारी से की गई थी, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हुई। थक-हारकर अब पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से अपनी भूमि वापस दिलाने और अवैध कब्जा हटवाने की मांग की है। इस घटना से पीड़ित का परिवार काफी परेशान है और प्रशासन से उचित कार्रवाई की उम्मीद कर रहा है।

Also Click : Lucknow : प्रदेश के राजस्व संग्रह में रिकॉर्ड बढ़त, मार्च में रू.1020 करोड़ और पूरे वित्तीय वर्ष में रू.10,228 करोड़ का हुआ इजाफा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow