Ayodhya : भाजपा स्थापना दिवस पर अयोध्या में स्वच्छता अभियान की शुरुआत, 45 टीमें मिलकर चमकाएंगी शहर
अभियान का शुभारंभ मंगलवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने श्री राम कुंड धर्मपुर से किया। इस दौरान समाज को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस सप्ताह के उपलक्ष्य में अयोध्या महानगर क्षेत्र में बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 अप्रैल तक लगातार जारी रहेगा, जिसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इस कार्य को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए महानगर क्षेत्र में 45 विशेष टीमें बनाई गई हैं। हर टीम में सात कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जो नगर निगम और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर अपने-अपने वार्डों में सफाई का जिम्मा संभालेंगे।
अभियान का शुभारंभ मंगलवार को महापौर गिरीश पति त्रिपाठी और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने श्री राम कुंड धर्मपुर से किया। इस दौरान समाज को साफ-सुथरा रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। महापौर ने कहा कि स्वच्छता को एक जन आंदोलन बनाने की जरूरत है और सभी को अपने आसपास सफाई बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सफाई कर्मियों को समाज का मजबूत आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद संजय कोरी ने किया और इस दौरान भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। इस पहल का उद्देश्य प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करना और आम जनता को सफाई के प्रति जागरूक करना है।
What's Your Reaction?









