Hathras : नगर पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से लगाई सफाई व्यवस्था की जांच की गुहार

पत्र में अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि नियमित, बैकलॉग और संविदा सफाई कर्मचारियों में से कुछ लोग खुद काम पर नहीं आते। वे बहुत कम पैसे पर दूसरे लोगों से काम करवाते हैं जो आधा

By INA News Desk
Feb 5, 2026 - 00:07
21 Views
Hathras : नगर पालिका अध्यक्ष ने जिलाधिकारी से लगाई सफाई व्यवस्था की जांच की गुहार
नगर पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी

हाथरस में नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने शहर की खराब सफाई व्यवस्था और अधिशासी अधिकारी की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण कराने और जमीनी हकीकत जानने के लिए जनपद या तहसील स्तर के अधिकारियों की विशेष कमेटी बनाने की मांग की है। पत्र में अध्यक्ष ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि नियमित, बैकलॉग और संविदा सफाई कर्मचारियों में से कुछ लोग खुद काम पर नहीं आते। वे बहुत कम पैसे पर दूसरे लोगों से काम करवाते हैं जो आधा-अधूरा काम करते हैं। इससे गलियों में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। उन्होंने इसे नगर पालिका सेवक आचरण नियमावली का खुला उल्लंघन बताया है।

अध्यक्ष ने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अधिशासी अधिकारी को सफाई व्यवस्था सुधारने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे हैं लेकिन इन निर्देशों की लगातार अनदेखी की जा रही है। अधिशासी अधिकारी औचक निरीक्षण भी नहीं करते। उन्होंने जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि निष्पक्ष कमेटी बनाकर रोस्टर के अनुसार जांच कराई जाए ताकि स्वच्छ भारत मिशन की मंशा के अनुसार सफाई व्यवस्था सुधर सके।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow