Hathras : सिकंदराराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदे

Feb 5, 2026 - 00:05
39 Views
Hathras : सिकंदराराऊ पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपी

हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर फरार और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के पर्यवेक्षण में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की।

अभियुक्त जितेंद्र पुत्र दीप सिंह निवासी गांधी मार्केट श्यामनगर थाना कोतवाली नगर जनपद एटा को गढ़िया पुल के पास एटा रोड से पकड़ा गया। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सिकंदराराऊ पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow