हरदोई न्यूज़: खंड शारदा नहर के अन्तर्गत डिस्चार्ज की माप ADCP से कराई गई तथा नहरों के रेगुलेशन की समीक्षा की गई।

Aug 8, 2024 - 15:35
120 Views
हरदोई न्यूज़: खंड शारदा नहर के अन्तर्गत डिस्चार्ज की माप ADCP से कराई गई तथा नहरों के रेगुलेशन की समीक्षा की गई।

हरदोई। अविनाश मिश्रा,  अधीक्षण  अभियंता द्वारा  अखिलेश गौतम अधिशासी अभियंता, नरेंद्र अरुण, सुभाष गौतम, मनोज सहायक अभियंताओं, अवर अभियंताओं तथा राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में हरदोई खंड शारदा नहर हरदोई के अन्तर्गत हरदोई शाखा किमी 85.150 पर डिस्चार्ज की माप ADCP से कराई गई तथा नहरों के रेगुलेशन की समीक्षा की गई।अधीक्षण अभियंता श्री मिश्रा द्वारा नहरों के संचालन हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए तथा सभी नहरों के टेल तक पानी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिया गया । 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने रेल मंत्री से की मुलाक़ात, रेल संबंधी माँगों को उनके समक्ष रखा।

साथ ही साथ बाइफ़रकेशन पर पानी की उपलब्धता भी देखा गया। दिनांक 07/08/24 को सतरा रेगुलेटर का संचालन एवं हरदोई शाखा के मील 99 पर नहर के प्रवाह की मात्रा की माप करवाई गई तथा उन्नाव जनपद को माँग के अनुसार पानी उपलब्धता बनाये रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्नाव खंड के अधिकारी श्री दीपक अधिशासी अभियंता , सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow