हरदोई न्यूज़: फलों एवं सब्जियों में कीटनाशकों के उपयोग से मानव प्रभाव विशेष गोष्ठी का आयोजन टी.एन किड्स जोन में संपन्न हुआ।

Aug 8, 2024 - 15:25
64 Views
हरदोई न्यूज़: फलों एवं सब्जियों में कीटनाशकों के उपयोग से मानव प्रभाव विशेष गोष्ठी का आयोजन  टी.एन किड्स जोन में संपन्न हुआ।

हरदोई। टी.एन किड्स जोन स्कूल द्वारा आज एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के संस्थापिका निरमा देवी विशिष्ट अतिथि डॉक्टर स्वागनीक चक्रवर्ती (मुख कैंसर के स्पेशलिस्ट), डॉ प्रवीण मिश्रा ( स्पेशलिस्ट अर्बन गार्डनिंग) तत्पश्चात आए हुए  विशिष्ट और मुख्य अतिथियों का स्वागत कुबेर लाल जन सेवा संस्थान के सक्रिय सदस्य प्रशांत गुप्ता  द्वारा पुष्प गुच्छ  देकर स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस मौके पर स्कूल की प्रबंधक परिणीता शुक्ला, गीता शुक्ला , रीमा शुक्ला, विजयलक्ष्मी सिंह, मीतू मिश्रा, अमित गुप्ता ,गौरव भदोरिया, एवं टी एन किड्स जोन स्कूल का समस्त स्टाफ आदि लोग उपस्थित रहे। डॉक्टरों द्वारा "फल व सब्जी मे कीटनाशको के उपयोग से मानव स्वास्थ्य पर हानिकारक प्रभाव " का आयोजन बढ़ते हुए कैंसर को देखते हुए किया गया 

जिसमे पर्यावरण के लिए कार्यरत प्रवीण मिश्रा जी व कैंसर के लिए कार्यरत डॉक्टर स्वाग्निक चक्रबर्ती जी ने कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी ।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के आशीर्वाद के साथ हुआ । कार्यशाला में जिले के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन पवन गुप्ता  के द्वारा किया गया व विघालय की अध्यक्षा गीता शुक्ला ने सबका धन्यवाद करके कार्यक्रम का समापन किया। 

इसे भी पढ़ें:- हरदोई न्यूज़: नगर पालिका कार्यालय में गन्दगी व अव्यस्थित दस्तावेजों को देखकर डीएम जताई नाराजगी, लिपिक को लगाई फटकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow