Hardoi: थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। 

जनपद हरदोई में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात पहुंचकर आम जनता

Mar 28, 2026 - 17:14
41 Views
Hardoi: थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। 
थाना समाधान दिवस पर डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश। 

हरदोई। जनपद हरदोई में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली देहात पहुंचकर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतों के साथ पहुंचे, जिनकी अधिकारियों ने गंभीरता से सुनवाई की।

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने पर जोर दिया।

उन्होंने राजस्व विभाग और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित न्याय और पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, जिसके लिए सभी संबंधित विभाग पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। थाना समाधान दिवस के दौरान अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: उद्योग-व्यापार बंधु बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा के सख्त निर्देश, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow