Hardoi: उद्योग-व्यापार बंधु बैठक में सीडीओ सान्या छाबड़ा के सख्त निर्देश, निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर।
जिला उद्योग एवं व्यापार बन्धु की बैठक मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद सभागार में आहूत
बैठक में सीडीओ ने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्युत विभाग से समन्वय बनाकर सभी औद्योगिक क्षेत्रों के मार्गो पर खड़े पेड़ो की छटाई कराये। उन्होने जल निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि उद्यमियों/व्यापारियों द्वारा उद्यम के लिए पेयजल आदि के लिए आवेदन किया जाता है तो कनेक्शन तय सीमा में करायें। औद्योगिक क्षेत्रों की खराब सड़कों के सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अभियंता एवं ईओ, हरदोई को निर्देश दिये औद्योगिक क्षेत्रों की जो सड़के खराब है उनको तत्काल गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत करायंे।
विगत बैठक में गंगादेवी इंटर कालेज मार्ग पर स्ट्रीट लाइन लगवाने, परिसर में गंदा पानी भरने, गुप्ता कालोनी में जल निकासी हेतु अधुरे नाला निर्माण कराने, कालेज मार्ग से जुड़े मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण, आवास विकास कालोनी से सर्कुलर रोड तक, सेन्ट जेवियर्स स्कूल से नघेटा रोड तक, अरूणा पार्क से सब्बरवाल आइसक्री की दुकान तक, हथौड़ा से बेरूआ- थानगांव तक, बिलग्राम चुंगी रोड से जर्जल विद्युत पोल हटाने एवं शहरी क्षेत्रों में सड़क मार्ग पर पीली पट्टी एवं वेंडिंग जोन बनाये जाने तथा मौधागंज चौराहा से सुभाष नगर/तिकोनिया तक खराब सड़क ठीक कराने आदि बिन्दुओं पर संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा अपूर्ण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
बैठक में उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त राज्य कर, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उद्यमी/व्यापारी बालकृष्ण जिंदल, पवन जैन, गौरी सिंह, भजन लाल गुप्ता, कपिल मोहन गुप्ता तथा बृजकिशोर गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Also Read- Hardoi : हरदोई पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए मिशन शक्ति अभियान लगातार जारी
What's Your Reaction?









