Hardoi: तत्काल गड्ढा खुदाई कराकर आख्या वन विभाग को प्रेषित करें- मुख्य विकास अधिकारी

जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण तथा जिला गंगा समिति की बैठक आज मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द

Mar 28, 2026 - 16:36
 0  6
Hardoi: तत्काल गड्ढा खुदाई कराकर आख्या वन विभाग को प्रेषित करें- मुख्य विकास अधिकारी
तत्काल गड्ढा खुदाई कराकर आख्या वन विभाग को प्रेषित करें- मुख्य विकास अधिकारी

Hardoi: जिला वृक्षारोपण, जिला पर्यावरण तथा जिला गंगा समिति की बैठक आज मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार में आहूत की गयी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने डीएफओ से कहा कि शासन के आदेशानुसार प्रत्येक तहसील स्तर पर एक बडे क्षेत्र में तथा ब्लाक स्तर पर एक छोटे स्तर पर वानिकीकरण के लिए भूमि का चिन्हिकन कराकर उनमें फलदार वृक्ष लगाये जायेगें, उन्होने निर्देश दिए कि संबंधित क्षेत्र के एसडीएम से संपर्क कर भूमि के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें। रेलवेगंज से बिलग्राम चुंकी तक सड़क के दोनो तरफ इमली के वृक्ष लगवाने हेतु गणमान्य व्यक्तियों के अनुराध पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीएफओ को निर्देश दिये कि सत्यापन कराकर वृक्ष लगवाना सुनिश्चित करें।

वृक्षारोपण के लिए गड्ढे खोदने की जानकारी विभागों द्वारा वन विभाग को न उपलब्ध कराने की पर सीडीओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि निकट भविष्य में होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए विभाग को वृक्षारोपण के लिए निर्धारित वृक्षों के सापेक्ष तत्काल गड्ढा खुदाई कराकर आख्या वन विभाग को प्रेषित करें। गंगा समिति की बैठक में सीडीओ ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि नदियों, तालाबों एवं झीलों में गिरने वाले गंदे नालों के पानी के संबंध में स्थानीय निरीक्षण करें तथा समस्या के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी स्थानीय लोगों से समन्वय बनाकर नालों को अलग करायें। बैठक में जिला गंगा समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह ने रूरियागंढ़ी में वृक्षारोपण एवं कछुआ तालाब के सौंर्दयीकरण कराने की मांग पर मुख्य विकास अधिकारी ने डीएफओ से कहा कि उक्त संबंध में शीघ्र कार्यवाही करायें। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में विशेष जन जागरूकता अभियान जारी, 49 गांवों में चौपाल लगाई गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।