Hardoi: रजनी तिवारी की मौजूदगी में श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान। 

श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में

Mar 28, 2026 - 16:45
Mar 28, 2026 - 16:45
 0  5
Hardoi: रजनी तिवारी की मौजूदगी में श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान। 
रजनी तिवारी की मौजूदगी में श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मान। 

हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी की मौजूदगी में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्वलन, माँ सरस्वती जी व विधालय संस्थापक स्व अखिलेश सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। मंत्री ने वार्षिक परीक्षा में मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।जिसमें विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

मुख्य अतिथि मंत्री रजनी तिवारी ने स्कूल में टॉप करने वाली छात्रा अर्पिता मिश्रा को स्व अखिलेश सिंह सम्मान से पुरस्कृत किया साथ ही अन्य छात्र छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो जीवन में सफलता के द्वार खोलती है। उन्होंने छात्रों को निरंतर मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया साथ ही अभिभावकों और शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की। मंत्री रजनी तिवारी ने विद्यालय संस्थापक स्वर्गीय अखिलेश सिंह की प्रशंसा में कहा कि उन्होंने मेहनत करते हुए इस विद्यालय को नए मुकाम तक पहुंचाया है आज वह इस दुनिया में नहीं है लेकिन उनके आशीर्वाद स्वरुप ये विद्यालय दिन प्रतिदिन ऐसे ही उन्नति करता रहे और हरदोई ही नहीं उत्तर प्रदेश व देश में विद्यालय का नाम रोशन हो।

विद्यालय प्रबंधक मुकेश सिंह ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्रों का मनोबल बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती भूमिका सिंह, लक्ष्मी देवी, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के लखनऊ मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिव प्रकाश त्रिवेदी, मंशा बाजपेयी, कविता गुप्ता, पूजा चौहान, कोमल यादव, प्रज्ञा द्विवेदी, आरती वर्मा, सोनी शुक्ला, अशोक गुप्ता, राम प्रकाश पांडेय आदि शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : मिशन शक्ति फेज 5.0 के दूसरे चरण में विशेष जन जागरूकता अभियान जारी, 49 गांवों में चौपाल लगाई गई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।