Sambhal: सम्भल में फिर सरकारी जमीन पर कब्जा! मस्जिद-मदरसा-स्कूल समेत 8 दुकानें पाई गईं, बुलडोजर कार्रवाई के संकेत।

जनपद सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकबंद में एक बार फिर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। तहसील

Mar 28, 2026 - 17:06
41 Views
Sambhal: सम्भल में फिर सरकारी जमीन पर कब्जा! मस्जिद-मदरसा-स्कूल समेत 8 दुकानें पाई गईं, बुलडोजर कार्रवाई के संकेत।
सम्भल में फिर सरकारी जमीन पर कब्जा! मस्जिद-मदरसा-स्कूल समेत 8 दुकानें पाई गईं, बुलडोजर कार्रवाई के संकेत।

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल के असमोली थाना क्षेत्र के गांव मुबारकबंद में एक बार फिर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की, जिसमें करीब साढ़े तीन बीघा सरकारी जमीन पर मस्जिद, मदरसा, आठ दुकानें और एक सरकारी स्कूल तक बने होने की पुष्टि हुई है।

जानकारी के अनुसार, यह अवैध निर्माण खाद के गड्ढों और खेल के मैदान की जमीन पर किया गया था। प्रशासन ने पहले ही संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया था, जिसके बाद आज पांच सदस्यीय तहसील टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब एक घंटे तक वीडियोग्राफी कराते हुए जमीन की पैमाइश की। कानूनगो चंद्रपाल सिंह ने बताया कि जांच में साढ़े तीन बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा पाया गया है, जिसमें मस्जिद, मदरसा, दुकानें और स्कूल का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि पूरी रिपोर्ट तहसीलदार को सौंपी जाएगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, रिपोर्ट के आधार पर अवैध निर्माण को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई भी की जा सकती है। वहीं, मौके पर मौजूद मस्जिद के मुतवल्ली भूरे हाजी और ग्राम प्रधान बब्बू हाजी ने भी अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या सख्त कदम उठाता है और अवैध कब्जों पर कब तक कार्रवाई होती है।

Also Read- Lucknow : आस्था और पर्यावरण का संगम: यूपी का पुरा महादेव बना जीरो वेस्ट तीर्थ पर्यटन का मॉडल

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow