Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण

सुल्तानपुर पट्टी में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौहल्ला शिवनगर पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जाटव समाज ने उनका फूल-माला और अंगवस्त्र पह

Feb 25, 2026 - 22:05
 0  5
Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण
Bajpur : सुल्तानपुर पट्टी में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का लोकार्पण

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

सुल्तानपुर पट्टी में बुधवार को क्षेत्रीय विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य मौहल्ला शिवनगर पहुंचे। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जाटव समाज ने उनका फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जाटव समाज ने उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। मौहल्ला शिवनगर के कुआं चौक पर नवनिर्मित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का यशपाल आर्य ने विधि-विधान से लोकार्पण किया।

यशपाल आर्य ने कहा कि विकास कार्यों के लिए किसी भी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने धामी सरकार पर भी कड़ी आलोचना की। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एजाज हुसैन, एडवोकेट मोहम्मद रफी, नजाकत हाजी, मुन्नवर अली, रतनलाल जाटव, सुरेश गुप्ता, सुंदर लाल जाटव, प्रधानाचार्य ज्ञानो देवी, भूरी देवी, रामपाल सिंह, संतोष सागर, मनोज सैनी, अशोक बाल्मीकि, सर्वेश सैनी, जितेंद्र सागर, जाहिद हुसैन, अभिषेक कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

Also Click : Sitapur : सीतापुर की 84 कोसी परिक्रमा में संत सुरेश दास का निधन, संत समाज में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow