Sambhal : हैक आईडी से बन रहे थे फर्जी आधार कार्ड: बहजोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 गिरफ्तार
सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां से कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो आरोपी एक स्थान से और एक आरोपी दूसरे स्थान से पकड़ा गया। इस मामले में दो मुकद
Report : उवैस दानिश, सम्भल
सम्भल जिले के थाना बहजोई क्षेत्र में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। अपर पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह के अनुसार, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि अतरपुर और एक मंदिर परिसर के आसपास कुछ लोग अवैध रूप से आधार कार्ड बना रहे हैं और उनमें संशोधन कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां से कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से दो आरोपी एक स्थान से और एक आरोपी दूसरे स्थान से पकड़ा गया।
इस मामले में दो मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया कि आरोपी किसी अधिकृत आधार सेंटर के कर्मचारी नहीं थे, बल्कि इन्होंने एक अधिकृत सेंटर की आईडी को हैक कर लिया था। इसी हैक्ड आईडी के जरिए ये लोग अज्ञात स्थानों पर बैठकर ऑनलाइन आधार कार्ड बनाने और संशोधन का अवैध काम कर रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, प्रिंटर, आइरिस स्कैनर, थंब स्कैनर, तीन मोबाइल फोन और कई अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन फर्जी आधार कार्ड और आठ आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं, जिनमें जन्मतिथि केवल वर्ष के रूप में दर्ज थी। एएसपी ने बताया कि गिरोह का मोडस ऑपरेंडी काफी शातिराना था और इसके अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ करेगी, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े और खुलासे होने की उम्मीद है। फिलहाल आरोपियों के आपराधिक इतिहास और अवैध कमाई के बारे में भी जांच की जा रही है। पुलिस का मानना है कि पूछताछ के बाद इस फर्जीवाड़े के बड़े नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।
Also Click : जेवर एयरपोर्ट ने पार की नियमों की बाधा: 150 किमी के नियम को दरकिनार कर उड़ान को तैयार
What's Your Reaction?









